फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरियाणा के रेवाड़ी में बॉयलर फटने से यूपी के छह कर्मियों की मौत, परिजनों को भेजे गए शव

Thu, 21 Mar 2024 03:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हरियाणा के रेवाड़ी में बॉयलर फटने से छह मजदूरों की मौत हो गई। ये मजदूर यूपी के मैनपुरी, बहराइच, फिरोजबाद, गोरखपुर, हरदोई और अयोध्या के हैं।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेड़ा में ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कम्पनी का बॉयलर फटने से यूपी के छह कर्मियों की मौत हो गई है  जबकि 26 लोग घायल हो गए है। घायलों को रेवाड़ी ट्रामा सेन्टर और दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मृतकों में अजय (मैनपुरी), विजय (बहराइच), राजेश (फिरोजाबाद), रामू (गोरखपुर), पंकज (हरदोई) और अमरजीत (अयोध्या) शामिल हैं। सभी मृतकों के शव उनके परिजनों के पास भेज दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - लखनऊ लोकसभा: रोचक है इस सीट का इतिहास, एक बार जीता निर्दलीय, पांच बार जीतकर अटल ने रचा इतिहास
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: कांग्रेस ने सभी 17 सीटें जीतने के लिए बनाई ये खास रणनीति, वार रूम तैयार, अलग होगा प्रचार अभियान
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर प्रदेश के राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार ने जिलाधिकारी मेरठ को एडीएम या एएसडीएम स्तर के अधिकारी को घटनास्थल पर भेजने का निर्देश दिया है। इसके आधार पर मेरठ जिला प्रशासन ने एक अधिकारी को रोहतक ट्रामा सेन्टर में तैनात कर दिया है।

जो वहां भर्ती घायलों के उपचार आदि की व्यवस्था को देख रहा है। वहीं, कंपनी के मालिक ने भी मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध करा दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें