डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के पांच अधिकारियों के तबादले कर दिए। आईपी सिंह की एसटीएफ में वापसी हुई है। वह पहले भी एसटीएफ में रह चुके हैं। एसटीएफ से उनका तबादला आगरा और फिर कासगंज हो गया था। इसी तरह बतौर इंस्पेक्टर धर्मेश शाही का एसटीएफ में लंबा अनुभव रहा है। इसे देखते हुए उन्हें प्रमोशन के बाद एसटीएफ में दोबारा तैनात करने का फैसला किया गया है।
शाही फिलहाल प्रतापगढ़ में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात हैं। वाराणसी में पुलिस उपाधीक्षक अनिल राय को कासगंज और लंबे समय से एटीएस में तैनात मनीष सोनकर को झांसी भेजा गया है। वहीं जितेंद्र सिंह परिहार का तबादला झांसी से 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर कर दिया गया है। यहां देखें लिस्ट: