फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95 साल के ससुर को घर में बंद कर चली गई बहू, मौत, पुलिस बोली- ठीक से नहीं हो पा रही थी देखभाल

Thu, 12 Dec 2019 11:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीतापुर के तामसेनगंज के एक मकान में एक बुजुर्ग संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। बुधवार सुबह खबर फैली कि एक बुजुर्ग को उसकी बहू मकान में बंधक बनाकर बाहर चली गई। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। खबर पाकर एसडीएम सदर, कोतवाल अंबर सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


शहर के तामसेनगंज के लोगों ने बुधवार सुबह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी, कि यहां के बुजुर्ग रामशंकर खेतान (95) की मौत हो गई। लोगों ने खबर दी कि बुजुर्ग को उनकी बहू मकान में बंद कर गोरखपुर चली गई। इस बीच उनकी मौत हो गई।

इस सूचना पर एसडीएम सदर अमित भट्ट, कोतवाल अंबर सिंह मौके पर पहुंचे। कोतवाल का कहना है कि बुजुर्ग की देखभाल नहीं हो पा रही थी। उनकी बहू बाहर गई थी। कई बार पुलिस ने भी उनके खाने पीने की चीजें पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोई तहरीर नहीं आई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें