फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई, परखच्चे उड़े, छह घायल

Mon, 31 Mar 2025 01:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, भादर (अमेठी)

सार

अमेठी के भादर में दुर्गापुर- अमेठी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़े। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के भादर में पीपरपुर से गुजरे दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर पीपरपुर के पास सोमवार की सुबह 8:00 बजे बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए । हादसे में चालक सहित कार सवार छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों की पहचान सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी कार चालक अमरजीत (25), शांती पाल (55), दुर्गावती पाल (22), सुनील (18), प्रदीप (27) व जैतिक (2) पुत्र सुनील घायल हो गए। कार चालक ने बताया की सभी एक ही परिवार के हैं और चंडिका धाम दर्शन करने जा रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पीआरवी को सूचना देने के साथ एम्बुलेंस बुलवाया ।  एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी भादर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का इलाज कर गंभीर रूप से घायल दुर्गावती पाल व शांती पाल को जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया की घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें