फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: बीच सड़क पर चलती रहीं लाठियां, रोकने की जगह तमाशबीन बने वीडियो बनाते रहे पुलिस वाले

Fri, 25 Oct 2024 04:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, इन्हौना (अमेठी)

सार

अमेठी के इस्माइलगंज बाजार में दो पक्षों में लाठियां चलने से छह लोग घायल हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की जगह वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
जमकर चली लाठियां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के इन्हौना थाना क्षेत्र के इस्लामगंज बाजार में बृहस्पतिवार रात दो पक्षों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी। पुलिस वीडियो बनाते हुए तमाशबीन बनी रही। पुलिस के सायरन भी बजते रहे लेकिन लाठियां चटकती रहीं। दोनों पक्ष के छह लोग जख्मी हुए। पुलिस का दावा है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


इन्हौना थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी ओम प्रकाश व ओमजी इस्लामगंज में फल की दुकान करते है। बृहस्पतिवार को फल की दुकान पर रखे कैरट हटाने को लेकर ओम प्रकाश व ओमजी में कहासुनी गई। इसी बीच ओम प्रकाश का पुत्र वीरेंद्र, जितेंद्र व दीपक और ओमजी का पुत्र ओंकार व राहुल भी मौके पर पहुंच गए। कहासुनी देखते-देखते ही मारपीट में तब्दील हो गई। बीच सड़क पर लाठियां चटकने लगी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां भांजी। पुलिसकर्मी वीडियो बनाते तमाशा देखते रहे। पुलिस वाहन के सायरन बजते रहे लेकिन मारपीट होती रही।

ये भी पढ़ें - यूपी के मंत्री संजय निषाद बोले- हमें सीट नहीं जीत चाहिए; डिप्टी सीएम ने कहा- अपना दल भी मिलकर लड़ेगा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: भाजपा ने इस तरह निकाली पीडीए की काट, टिकट देने में नहीं दोहराई पिछली गलती, ये है पार्टी की रणनीति
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष से वीरेंद्र, जितेंद्र व दीपक और दूसरे पक्ष से ओमजी, ओमकार व राहुल घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले का एक वीडियो भी वायरल है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

एसएचओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है लेकिन शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दोनों पक्षों को शांतिभंग के मामले में पाबंद किया गया है यदि कोई तहरीर मिलती है, तो केस दर्ज किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें