उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर ड्यूटी से लंबे समय से गायब छह डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। ये सभी हाथरस के अलग-अलग अस्पतालों में कार्यरत हैं। निलंबित होने वालों में जिला महिला चिकित्सालय में कार्यरत त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनल अग्रवाल, एनेस्थेटिस्ट डॉ. शालिनी गुप्ता, बागला संयुक्त चिकित्सालय के पैथोलॉजिल्ट डॉ. मो. राफे, पीएचसी टिकारी के चिकित्साधिकारी डॉ. हरिओम श्योरान, पीएछसी लाढपुर के डॉ. रोहित चक, सीएचसी महौ के डॉ. आदित्य श्रीवास शामिल हैं।