फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्वास विवि में एलएलएम के लिए एक सीट पर छह दावेदार

विज्ञापन
पुनर्वास विवि
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक जुलाई निर्धारित कर दी गई है। अब तक स्नातक, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 4058 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे कई पाठ्यक्रमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा क्रेज एलएलएम के लिए दिख रहा है जहां एक सीट पर करीब छह दावेदार हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता यशवंत वीरोदय ने बताया कि एलएलएम की 22 सीटों के लिए 125 आवेदन आए हैं। इसका अर्थ है कि एक सीट पर लगभग छह दावेदार हैं। बीएड स्पेशल एजुकेशन की 99 सीटों पर 329 आवेदन मिले हैं, जहां एक सीट पर तीन से अधिक अभ्यर्थी मुकाबले में हैं। बीबीए की 41 सीटों के लिए 208 आवेदन प्राप्त हुए हैं, यानी प्रति सीट पांच से अधिक दावेदार हैं। बीफार्मा की 33 सीटों पर 177 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे एक सीट पर पांच अभ्यर्थी हैं।

एमए (समाजशास्त्र) की 44 सीटों के लिए 148 आवेदन आए हैं, यानी एक सीट पर तीन दावेदार हैं। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि विद्यार्थी एक जुलाई तक अपने ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूरे कर लें। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बीपीओ की 13 सीटों पर 90 आवेदन

स्नातक स्तर पर बीपीओ की 13 सीटों पर 90 आवेदन आए हैं। बीएससी (कंप्यूटर साइंस एवं आईटी) की 33 सीटों पर 157 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स) की 66 सीटों के लिए 143 आवेदन दर्ज किए गए हैं। बीकॉम की 66 सीटों के लिए 171 आवेदन मिले हैं। समाजकार्य, हिंदी, इतिहास और एमसीए जैसे अन्य पाठ्यक्रमों में भी डेढ़ से ढाई गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमबीए की 132 सीटों पर 194 आवेदन आए हैं। स्नातक स्तर पर बीए में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा है, जहां 220 सीटों के लिए 419 आवेदन दर्ज हुए हैं। इस प्रकार एक सीट पर लगभग दो अभ्यर्थी दावेदारी कर रहे हैं।
सीयूईटी की सीटों के लिए आवेदन जुलाई पहले सप्ताह से

विवि के प्रवक्ता यशवंत वीरोदय ने बताया कि स्नातक में नॉन सीयूईटी की 764 सीटों के सापेक्ष अब तक 2035 आवेदन आ चुके हैं। वहीं सीयूईटी की 800 सीटों के लिए जुलाई के पहले सप्ताह से आवेदन लिए जाएंगे। पीजी की सीयूईटी और नॉन सीयूईटी सीटों को मिलाकर कुल 1051 सीटें हैं जिसके सापेक्ष 2023 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें