फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक को पेड़ से बांधकर पीटने में छह गिरफ्तार, इंस्पेक्टर हटाए गए

Fri, 01 Aug 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के शाहपुर मझिगवां गांव में बुधवार की रात युवक को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, इंस्पेक्टर बिजनौर हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक युवक को कुछ लोग पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटते नजर आए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को छुड़ाकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया था, जहां से वह कहीं चला गया था। पूछताछ में युवक अपना नाम बता नहीं सका था। वहीं, ग्रामीणों का आरोप था कि युवक दुकान में चोरी करने पहुंचा था। वहीं मामले में बिजनौर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने शाहपुर मझिगवां गांव के सुनील कुमार, दिवाकर नाथ, अनिल शर्मा, सरोज, गंगाधर और शेर बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस आयुक्त के आदेश पर बिजनौर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राणा को थाने से हटाकर पश्चिमी जोन भेज गया। कैसरबाग थाने के एडिशनल इंस्पेक्टर शिव शंकर महादेवन को बिजनौर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें