लखनऊ विश्वविद्यालय: पहली आवंटन सूची जारी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रवेश परीक्षा सत्र-2025-26 की काउंसिलिंग के क्रम में एमए और एमएससी एंथ्रोपोलाॅजी की सीटों के लिए, पाठ्यक्रम के मेरिट के अनुसार पहली आवंटन सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गाैरव ने बताया कि सूची देखकर विद्यार्थी तीन अगस्त तक फीस जरूर जमा कर दें।