लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के गीतापुर चौराहे पर स्थित वेंकटेश ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए 80 ग्राम सोने और ढाई किलो चांदी के जेवर, सात मोबाइल फोन और एक ई रिक्शा बरामद किया है।
एडीसीपी पूर्वी अमोल मुर्कुट ने बताया कि 14 जुलाई को सराफ शैलेंद्र सोनी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। सीसीटीवी वीडियो और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने ई रिक्शा सवार चोरों की पहचान की। बृहस्पतिवार को गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने बंधा रोड के पास से उन्हें पकड़ा। गोमतीनगर विस्तार निवासी धीरज यादव, नीरज कुमार चौधरी, सर्वेश राज, गोमतीनगर निवासी धर्मेंद्र निषाद, बीबीडी निवासी सचिन और सुमित सिंह शामिल हैं। आरोपी नीरज मूलरूप से बिहार, सचिन सीतापुर के खैराबाद कसैला, सर्वेश खैराबाद रसूलपुर धरैचा बाजार, धर्मेंद्र तंबौर रुहिया शिवपुर और सुमित सिंह आगरा के कोटी मोहल्ला का रहने वाला है। आरोपी मजदूरी व ई रिक्शा चलाते हैं। एडीसीपी ने बताया कि धीरज ने सराफ की दुकान की रेकी करने के बाद साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।