सोमवार रात लगभग 8:30 बजे मिश्रिख सिधौली मार्ग पर कल्ली चौराहा निकट पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को सीएचसी मछरेहटा में भर्ती कराया।
सीतापुर कोतवाली में मिश्रिख इलाके में सोमवार देर रात मुंडन संस्कार कार्यक्रम से लौट कर आ रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
गोसाई पुरवा थाना घूंघटेर जनपद बाराबंकी निवासी धर्मेश (22) पुत्र सियाराम अपने साथी बांसखेड़ा रालामऊ थाना संदना निवासी रामसरन उर्फ गुड्डू (38) वर्ष पुत्र राम प्रताप के साथ मुंडन संस्कार से घर जा रहे थे, इस बीच सोमवार रात लगभग 8:30 बजे मिश्रिख सिधौली मार्ग पर कल्ली चौराहा निकट पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को सीएचसी मछरेहटा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।