सीतापुर जिले के तंबौर इलाके के नरना पकौड़ी गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के 10 लोगों ने घर में बना गुलगुला खाया। देर रात इन सभी की तबियत बिगड़ गई। सभी को उल्टी दस्त होने लगे। परिजनों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चार लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
परिजनों के अनुसार घर में बना गुलगुला स्यामवती (65), शिवम (5), अनीता (30), सिवा (13), अमरेंद्र (35), सुनीता (30), ललित (13), शिवांकी (16), कुसुमा (30) और एक दो वर्षीय बच्चे ने खाया था। मंगलवार देर रात इनकी तबियत बिगड़ी। इन्हें सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने बताया कि परिवार की महिलाओं और बच्चों की हालत गंभीर है।
आशंका जताई है कि गुलगुला बनाते समय उसमें कोई विषाक्त पदार्थ गिर गया होगा। परिजनों के अनुसार गुलगुला खाने के डेढ़ घंटे बाद सबकी तबियत बिगड़ना शुरू हुई। कुछ ही देर में परिवार के दस लोगों की हालत खराब हो गई।