फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की अजब गजब डिमांड: रंग में पड़ा भंग...बोली- क्लीन शेव वाले दूल्हे संग लूंगी सात फेरे, दोबारा आई बरात

Tue, 10 Jun 2025 08:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में एक विवाह में दूल्हे की दाढ़ी विवाद का विषय बन गई। दुल्हन ने कहा कि वह फेरे लेगी तो क्लीन शेव वाले दूल्हे से ही। ऐसे में बरात दूसरी बार लानी पड़ी।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने विवाह सम्पन्न करवाया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के पिसावां के बदनापुर गांव में शनिवार को दूल्हे की दाढ़ी और अधिक बराती होने के कारण टली बरात स्थानीय लोगों के दखल से सम्पन्न हुई। शादी होने के बाद परिजनों ने दुल्हन को सोमवार को विदा कर दिया।

विज्ञापन


इलाके के बदनापुर गांव में हरदोई के मिहींपुर निवासी विमल की बरात आई थी। स्थानीय लोगों की मानें तो करार की गई संख्या से अधिक बराती आने से जनाती नाराज थे। इसके साथ ही दूल्हे की बढ़ी दाढ़ी को लेकर भी शनिवार को विवाद हो गया था।

दुल्हन क्लीन शेव वाले दूल्हे से ही शादी करने की जिद पर अड़ गई। ऐसे में बरात बिना दुल्हन के वापस चली गई फिर रविवार को मामला पुलिस से होते हुए स्थानीय संभ्रांत नागरिकों तक पहुंच गया। लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर मध्यस्थता कराई।
विज्ञापन


रविवार को बरात फिर गांव पहुंची जहां फेरे होने के साथ ही सारी रस्मों को पूरा किया गया। सोमवार सुबह विवाह की सभी रस्में संपन्न होने के साथ ही दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें