सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में बीती 6 नवंबर को खनन अधिकारी पर हमले के बाद से जिला प्रशासन एक्शन मोड में हैं। सोमवार को डीएम के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम ने घटनास्थल धनईखेड़ा में अवैध खनन की पड़ताल की। करीब एक घंटे अधिकारियों से 100 बीघे के चक की चौहद्दी संग अनुज्ञा पत्रों से खनन का मिलान किया।