फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: रामकोट के प्राचीन रामेश्वरम तीर्थ के सेवादार की हत्या, रक्त रंजित मिला शव

Mon, 25 Mar 2024 07:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के प्राचीन रामेश्वरम तीर्थ मंदिर के सेवादार का रक्तरंजित शव मंदिर परिसर में बने बरामदे में मिला है। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हिमांशु मिश्रा (बायें) फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली की सुबह थाना रामकोट इलाके के प्राचीन रामेश्वरम तीर्थ मंदिर के सेवादार का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मंदिर के सेवादार हिमांशु मिश्रा उर्फ शंकुल मिश्रा (38) कई वर्षों से रामेश्वरम मंदिर में सेवा कर रहे थे। सोमवार सुबह उनका रक्तरंजित शव मंदिर परिसर में बने बरामदे में पड़ा मिला। पूरे बरामदे में खून बिखरा हुआ था जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच रही है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय एवं थाना रामकोट से सटे कस्बे के रामेश्वरम मंदिर में होली के दिन घटना का होना पुलिसिया गश्त पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है। रामकोट पुलिस के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी है। मौके पर एएसपी प्रकाश कुमार पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें