सीतापुर जिले के विकास खंड पहला कार्यालय में बृहस्पतिवार को सांसद राकेश राठौर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने पहला ब्लॉक में अनियमितताओ पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
सांसद के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही तहसील के अधिकारी पहुंच गए। सांसद राकेश राठौर ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बृहस्पतिवार को बैठक होनी थी। बिना किसी सूचना के इसे निरस्त कर दिया गया।