ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में बुधवार देर रात एक तेंदुआ ग्रामीणों के कैमरे में कैद हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ धनईखेड़ा सहित आसपास के कई गांव में विचरण कर रहा है।
लोधौरा स्थित मुनींद्र अवस्थी के मिल के पास वाले बाग में तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाकर वीडियो बनाया। काफी देर तक तेंदुआ इस क्षेत्र में घूमता रहा। शहर के पास तेंदुए की आमद से वन विभाग अलर्ट हुआ है। टीम काम्बिंग के लिए जा रही है।
तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में खौफ, गोवंश को बना चुका है निवाला
गोंदलामऊ। वैशौली गांव स्थित गोशाला में बीते तीन दिनों से तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। सोमवार को तेंदुए ने गोशाला के एक गोवंश को निवाला बनाया था। बुधवार सुबह गोशाला में जंगली जानवर के पगचिह्न देखे जाने के बाद संरक्षित गोवंशों की गिनती की गई तो एक गोवंश कम निकला। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग ने पगचिह्न तेंदुए के बताए हैं। वन दरोगा ऋषभ सिंह तोमर ने बताया कि टीम कॉम्बिंग कर रही है। गोशाला के आसपास साफ-सफाई कराई है। पास ही पिंजरा लगाया गया है।