सीतापुर जिले के बिसवां चौराहे पर अटरिया थाने में तैनात एक होमगार्ड की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर लगते ही सड़क पर गिरे होमगार्ड के दोनों पैरों पर ट्रक का पहिया चढ़ गया। होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रामपुर कलां के सैर गांव के मजरा सतल्लापुर निवासी रामकिशुन सिंह (45) अटरिया थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। वह बाइक से मंगलवार रात ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
रामकिशुन सड़क पर गिरे तो ट्रक उनके पैरों को रौंदते हुए आगे निकला। इसमें रामकिशुन गंभीर रूप से घायल हो गये। उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।