विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण
माई सिटी रिपेार्टर
लखनऊ। नगर निगम टीम ने मंगलवार को कई इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच सड़क पटरी से करीब 50 कब्जे हटाए गए और साढ़े आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।
नगर निगम जोन पांच की टीम ने आलमबाग चौराहा से अवध चौराहा तक सड़क पटरी से ठेले, गुमटी व काउंटर हटवाए। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर 8500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। जोन सात में इंदिरा नगर सेक्टर आठ पुलिस चौकी के आसपास व कुकरैल बंध रोड पर अभियान चलाकर कब्जे हटाए गए।