फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: कूड़े के ढेर से लगी आग, टायर की दुकान में रखा लाखो का माल जला

Mon, 10 Mar 2025 10:51 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में एक टायर की दुकान में आग लग जाने से लाखों का सामान जल गया। सूचना पर आई दमकल ने आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन
टायर की दुकान में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक टायर की दुकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान के पास एक कूड़े का ढेर जल रहा था। इसी से दुकान में आग लग गई। आग लग  जाने से टायर की दुकान में लाखो रुपये के रखे टायर जल गये। सूचना पर आई दमकल ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इनलिया तिलकापुर निवासी कदीर बेग की  रामकुंड चौराहा के पास टायर की  दुकान है। सोमवार  सुबह करीब सात बजे दुकान के पीछे पड़े कूड़े से आग लग गयी। जिससे धीरे धीरे आग की लपटो ने टायर की तीन दुकानों को लपेटे मे ले लिया।  सूचना पाकर आई दमकल के  प्रभारी मो मुस्तफ़ा ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।   वही सूचना पाकर कस्बा इंचार्ज दीपक राठौर, नगर पालिका सफाई निरीक्षक रामनरेश मौक़े पर पहुंचे। नगर पालिका से पानी टैंक मंगवाया।
विज्ञापन


चार लाख के नुकसान की आशंका
 दुकान स्वामी कदीर बेग के अनुसार करीब चार लाख रुपये के टायर जल गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें