घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुल्ताजपुर के निकट हरगांव जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक अज्ञात डंपर ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक बालिका (7 वर्ष) एवं एक व्यक्ति (62 वर्षीय) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
बृहस्पतिवार को हरगांव की तरफ से आ रहे एक ई रिक्शा को लहरपुर की तरफ से जा रहे एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा में सवार कढिले पुत्र रामलाल (62 वर्ष) निवासी ग्राम मंगरुवा थाना हरगांव, गुड़िया (7 वर्ष) पुत्रीअनुप पांडे निवासी फत्तेपुर थाना हरगांव व उसकी मां नीरू (35 वर्ष) ई रिक्शा चालक अयूब (38 वर्ष) निवासी ग्राम जैतपुर थाना हरगांव गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर जमा भीड़ ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गुड़िया और रामलाल 62 वर्ष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
घायल मां नीरू अपनी पुत्री गुड़िया के साथ अपने मायके सुलतानपुर हरिप्रसाद आ रही थी। घायल ई रिक्शा चालक अयूब की हालत गंभीर देखते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।