फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: देशी शराब ठेका के सेल्समैन को बाइक सवारों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 13 Jun 2025 10:14 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, पिसावां (सीतापुर)

सार

सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में एक देशी शराब ठेका के सेल्समैन को बाइक सवारों ने गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सेल्समैन पंकज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के पिसावां थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात देशी शराब ठेका पर काम कर रहे सेल्स मैन को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर गये। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ के ट्रामा सेंटर मे उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के तेंदुआ निवासी पंकज (40)  इलाके के भाकुरहा मे देशी शराब ठेका की दुकान में सेल्समैन है। बृहस्पतिवार देर रात वह दुकान बंद होने के बाद बाइक से अपने गांव जा रहे थे। उसी दौरान तेंदुआ मोड़ पर पीछे से आये दो बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पेट मे जा लगी। वह मौके पर ही गिर पड़े।

गोली की आवाज सुनकर आये ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर गए। जहां पेट में गोली फंसी होने के कारण डॉक्टरों ने ट्रामा रेफर कर दिया। लखनऊ के ट्रामा सेंटर मे उनका इलाज चल रहा है। हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें