फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नई जिंदगी शुरू होने से पहले ही मौत... सामूहिक विवाह समारोह में जा रहा था दूल्हा; ऐसे गई अंकित की जान

Thu, 11 Dec 2025 12:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर में हुए एक हादसे में सामूहिक विवाह में शामिल होने जा रहे एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा धुंध के कारण हुआ।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आया ऑटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर के फरखपुर धन्नाग़ मार्ग पर विशुनपुर के निकट एक ऑटो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुंध के कारण संभवतः अज्ञात वाहन के चालक को ऑटो न दिखाई दिया हो। इस वजह से हादसा हुआ। 

विज्ञापन


हादसे में ऑटो सवार टीकर बहादुरपुर के अंकित कुमार (19) अपने पिता शिवकुमार (45) व माता शिवपति (42) गांव के ही ऑटो चालक अंकित सिंह (35) के साथ परसेंडी में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में माता पिता के साथ जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें - ट्राला से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, तीन की मौत, आठ घायल, सीएम ने लिया संज्ञान... व्यक्त की संवेदनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जालसाजों ने बसा दिया 400 घुसपैठियों का परिवार, एनआईए के हस्तक्षेप से खुली फर्जीवाड़े की पोल


ग्रामीणों के अनुसार अंकित का आज विवाह होना था। इससे पूर्व हादसा हो गया। सभी घायलों को सीएचसी इमलिया लाया गया। वहां अंकित कुमार को चिकित्सकों ने इलाज के लिए सीतापुर जिला अस्पताल  भेजा। रास्ते में ही अंकित ने दम तोड़ दिया।  इंस्पेक्टर श्यामू कनौजिया ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें