फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: निकाय उपचुनाव में मिश्रिख के सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज करने का आरोप, नाम बदलने का मामला आया सामने

Mon, 28 Jul 2025 05:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

मिश्रिख में नगर निकाय चुनाव में सपा की प्रत्याशी ने पर्चा खारिज करने का आरोप लगाया है। हालांकि, उनके बिना गजट से अपना नाम बदलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के मिश्रिख में नगर निकाय चुनाव में सोमवार को अचानक एक अनोखा मोड़ आया है। भाजपा प्रत्याशी की टक्कर में उतरी समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रामदेवी ने सत्ता पक्ष पर पर्चा खारिज करने का आरोप लगाया है। वहीं, सपा प्रदेश अध्यक्ष शाम लाल पाल ने भी इस संबंध में एक प्रेस नोट जारी किया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रामदेवी का असली नाम शांति देवी है। वह पूर्व में इसी नाम से सभासद भी रही हैं। उन्होंने बिना गजट के अपना नाम बदला है।  बिना गजट के रामदेवी बन गईं हैं। इसकी भनक स्थानीय प्रशासन को लग गई है।
विज्ञापन


इस वजह से प्रशासन इनका पर्चा खारिज करने जा रहा है। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव की जीत तय है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें