फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे सिधौली, किसानों को फोन मिलवाकर लिया फीडबैक

Mon, 23 Jun 2025 05:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

यूपी के कृषि मंत्री सोमवार को जिलों के दौरे पर थे। उन्होंने सीतापुर पहुंचकर खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने भी उनसे शिकायत की।
विज्ञापन
सीतापुर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले में खाद की उपलब्धता और बिक्री का जायजा लेने सोमवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सिधौली पहुंचे। सबसे पहले वह महमूदाबाद चौराहे के पास स्थित बाबा बीज भंडार पहुंचे। यहां खाद की उपलब्धता की जानकारी ली।

विज्ञापन


पता चला कि रैक न आने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। वहीं, इफको के केंद्र पर भी मंत्री ने जांच की। वहां मंत्री का काफिला पहुंचते ही किसानों ने उनसे खाद न मिलने की शिकायत की। इस पर वह अंदर गए और खाद का स्टॉक चेक किया।

उन्होंने खाद का रजिस्टर निकलवाया और खाद लेकर गए किसानों का फोन मिलवाकर बात की। इस दौरान केंद्र के अभिलेख दुरुस्त नहीं मिले। वहीं से फोन लगाकर ए आर कोऑपरेटिव नवीन शुक्ला को भी फटकारा। डीएम अभिषेक आनंद को भी फोन मिलवाकर खाद की उपलब्धता पर ध्यान देने को कहा। इसके बाद वह वापस लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें