शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शहर के मोहल्ला आलम नगर नई आबादी निवासी मोहित कश्यप को थाना कोतवाली नगर और क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्रास फार्म बाईपास की तरफ निकट आरएमपी डिग्री कालेज से पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया है।
शहर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शहर के मोहल्ला आलम नगर नई आबादी निवासी मोहित कश्यप को थाना कोतवाली नगर और क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम ने ग्रास फार्म बाईपास की तरफ निकट आरएमपी डिग्री कालेज से पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से मौके से 2500 रुपए नकद, एक अदद अवैध तमन्चा व 4 कारतूस बरामद हुए है।
वांछित की गिरफतारी करने के लिए एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी चोर के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर व हरगांव में चोरी, जानलेवा हमला व गैंगस्टर जैसे गम्भीर करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।