अंग्रेजों के जमाने से फर्जी अभिलेखों के आधार पर कब्जा करीब 18 एकड़ नजूल भूमि को जिला प्रशासन ने खाली कराया है। इस जमीन पर मेबल जोन्स हॉस्टल होम का भवन बनाकर कब्जा किया गया था। जिला मजिस्ट्रेट अनुज सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन्स स्थित इस नजूल भूमि को सील किया गया है।