फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS अनुराग के सहकर्मियों से पूछताछ करने बंगलूरू पहुंची पुलिस, बदल गया स्टाफ

Fri, 02 Jun 2017 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईएएस अनुराग तिवारी
विज्ञापन
आईएएस अफसर अनुराग तिवारी की संदिग्ध हालात में मौत की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार सुबह बंगलूरू पहुंची एसआईटी ने फूड एंड सिविल सप्लाई के ऑफिस में छानबीन की।
विज्ञापन


हालांकि, दिनभर चली पड़ताल के बाद भी एसआईटी को कोई ऐसा सुराग नहीं मिल सका जिससे मौत से पर्दा उठाया जा सके। अनुराग फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के कमिश्नर तो थे ही उनके पास फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के मैनेजिंग डॉयरेक्टर का भी अतिरिक्त चार्ज था।

एसआईटी प्रभारी सीओ हजरतगंज अवनीश मिश्रा और इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद कुमार शाही ने दोनों विभाग के स्टाफ मेंबर्स से आईएएस के बारे में जानकारी ली। टीम ने दोनों विभाग के अधिकारियों को आईएएस की नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रश्नपत्र सौंपकर लिखित जवाब मांगा है।
विज्ञापन


एसआईटी के साथ बंगलूरू गए अनुराग के बड़े भाई मयंक ने बताया कि पुलिस टीम ने अनुराग के ऑफिस जाकर स्टाफ के लोगों से बंद कमरे में बातचीत की। अनुराग तिवारी ने विभाग में कितने गड़बड़-घोटाले और भ्रष्टाचार के मामले पकड़े थे?

उन्होंने कितने लोगों पर कार्रवाई की? क्या घोटालों व अनियमितताओं में किसी बड़े अधिकारी या नेता का नाम भी आया था? आईएएस ने कभी किसी ठेकेदार का भुगतान रोका या किसी कर्मचारी को सजा दी? इस बारे में स्टाफ के लोगों से जानकारी मांगी गई। हालांकि, अनुराग के साथ तैनात काफी स्टाफ बदला जा चुका है।
विज्ञापन

सेंट्रल फोरेंसिक लैब ने शुरू की विसरा की जांच

डेमो
उनका ड्राइवर भी पुलिस को नहीं मिल सका। शुक्रवार को उससे व स्टाफ के पुराने सदस्यों से संपर्क किया जाएगा। एसआईटी सचिवालय जाकर छानबीन करने के साथ ही आईएएस के गेस्टहाउस भी जाएगी।

मयंक ने बताया कि अनुराग शिवानंद सर्किल स्थित एफसीआई के गेस्टहाउस में रहते थे। तीन कमरों का यह गेस्टहाउस अनुराग की मौत के बाद सील कर दिया गया था।

पुलिस शुक्रवार को गेस्टहाउस की सील खुलवाकर वहां की तलाशी लेगी। सचिवालय जाकर आईएएस की पुरानी तैनाती और उनकी शिकायतों से संबंधित फाइलों का ब्योरा जुटाया जाएगा। सचिवालय के अधिकारियों से अनुराग की छुट्टियों के बारे में भी पूछा जाएगा।

हजरतगंज पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर चंडीगढ़ की सेंट्रल फोरेंसिक लैब में आईएएस का विसरा और रक्त का नमूना रिसीव करा दिया। लैब ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है। एसएसपी दीपक कुमार ने लैब के अधिकारियों से जल्द से जल्द जांच करके रिपोर्ट मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें