फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले, भाजपा की जनकल्याण में रुचि नहीं, बढ़ा रही लोगों की समस्याएं

Fri, 02 Jun 2017 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बृहस्पतिवार को सपा के प्रदेश कार्यालय में मेगा कॉल सेंटर से निकाले गए और बुधवार को लाठीचार्ज का शिकार हुए युवाओं की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सरकार जातिवाद फैलाना और विकास को रोकना चाहती है। वह समाजवादी पेंशन समेत सपा सरकार की योजनाओं को रोकने में लगी है।

मेगा कॉल सेंटर की नौकरी से निकाले गए युवाओं ने कहा कि पुलिस ने छात्राओं और महिला नेताओं से भी दुर्व्यवहार किया, उन्हें घसीटकर पीटा गया।

अखिलेश ने लोहिया सभागार में युवाओं व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। उसकी जनकल्याण में कोई रुचि नहीं है।

जब से भाजपा सरकार बनी है समाजवादी योजनाओं को बंद करने में लगी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भी समाजवादी शब्द हटा दिया गया है। गरीब महिलाओं के लिए चल रही समाजवादी पेंशन योजना भी बंद कर दी गई है। बेरोजगारी बढ़ाई जा रही है। किसान, मजदूर, गरीब, अल्पसंख्यक सभी उपेक्षा और पक्षपात के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों की तकलीफें कम करना ही था सपा सरकार का मकसद

सपा मुखिया ने कहा कि समाजवादी सरकार का एजेंडा लोगों की तकलीफें कम करना था। इसलिए समाज के सभी वर्गों के हित की योजनाएं बनाकर लागू किया गया था।

समाजवादी सरकार में कोई भेदभाव नहीं था। जाति या धर्म के आधार पर किसी के साथ पक्षपात नहीं हुआ। हमने विकास को दिशा दी। रोजगार के रास्ते खोले। सड़क पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व्यवस्था के सुधार में कदम उठाए गए थे।

अपराध रोकने के लिए यूपी 100 पुलिस डायल सेवा की शुरुआत की प्रशंसा देशभर में हुई। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए 108 समाजवादी एम्बुलेंस और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। नौजवानों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए थे।

उन्होंने कहा, तरक्की का रास्ता समाजवादी ही है। राजनीति में इसका विकल्प नहीं। इस मौके पर विधानसभा में नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्वमंत्री अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, बलराम यादव एवं नरेंद्र वर्मा, सांसद नीरज शेखर, एमएलसी एसआरएस यादव, अरविंद कुमार सिंह, सुनील यादव, जावेद आब्दी व अतुल प्रधान मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें