अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज, मनोज कुमार सिंह ने 23 जून को पंचायतों के लिए पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर, मास्क व सैनिटाइजर की किट खरीदने के आदेश जारी किए थे। ये किट डोर-टू-डोर सर्विलांस के लिए निगरानी समितियों को दिए गए हैं।
कई जिलों में ये उपकरण मार्केट रेट से काफी ज्यादा कीमत पर खरीदे गए। प्रारंभिक जांच में अनियमितता मिलने पर सुल्तानपुर व गाजीपुर के जिला पंचायतराज अधिकारी व सोनभद्र के तत्कालीन कार्यवाहक डीपीआरओ निलंबित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश पर अब पूरे प्रदेश के मामलों की जांच तीन सदस्यीय एसआईटी कर रही है।