फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : सुबह आठ से 12 बजे तक अफसरों की राह ताकते रहे वोटर

विज्ञापन
तहसील पहुंचे मतदाता।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। एसआईआर सुनवाई के लिए मंगलवार को बख्शी का तालाब तहसील में वोटर को सुबह आठ बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा। किसी को काम पर जाना था, किसी को बच्चों का टिफिन बनाकर देना था। एसआईआर सुनवाई का नोटिस मिला तो वोटर सभी काम छोड़कर आठ बजे ही तहसील परिसर में तहसीलदार और एसडीएम कार्यालय पर पहुंच गए, लेकिन वहां दोनों ही अधिकारी साढ़े 12 बजे पहुंचे, तब जाकर उनकी सुनवाई का काम पूरा हो सका।
विज्ञापन

भौली गांव की रहने वाली महिला वोटर रामरती पति के साथ एसडीएम कोर्ट में एसआईआर सुनवाई के लिए आई थीं। उन्होंने बताया कि 11 बज गए हैं, मगर एसडीएम आए नहीं। ब्लॉक में बीडीओ सुबह नौ बजे से सुनवाई कर रही थीं। मिश्रीपुर की रहने वाली रूबी पाल ने बताया कि उनसे 2003 की वोटर लिस्ट की काॅपी मांगी गई है। उनके साथ मिश्रीपुर की कई महिलाएं थीं। इसमें आरती ने बताया कि वह सभी केवल इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि अधिकारी के साथ जब वोटर की फोटो नहीं खींची जाएगी, तब तक एसआईआर की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। यहां पर कर्मचारी बोल रहे है कि अधिकारी 12 बजे के बाद आएंगे।
मूलरूप से नेपाल के रहने वाले मान सिंह बेटी तारा सिंह के साथ सुबह आठ बजे से इंतजार कर रहे थे कि उनकी सुनवाई हो जाए। इसी प्रकार लगभग 70 से 80 वोटर सुनवाई के लिए साढ़े 12 बजे तक इंतजार करते रहे। इसके बाद जब अधिकारी आए, तब उनकी सुनवाई हो सकी।
विज्ञापन


सुबह साढ़े 11 बजे जब एसडीएम साहिल कुमार और तहसीलदार शरद सिंह को कारण जानने के लिए फोन किया गया तो उनका नंबर कवरेज क्षेत्र से बाहर बता रहा था। वहीं, तहसीलदार ने फोन रिसीव नहीं किया।

तहसील पहुंचे मतदाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें