फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: उत्तरी विस में घट गए सबसे ज्यादा 1.91 लाख मतदाता, लखनऊ के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 12 लाख वोटर हुए कम

Wed, 07 Jan 2026 12:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ जिले में विधानसभा की नौ सीटें हैं। यहां पर एसआईआर के बाद 12 लाख मतदाता कम हो गए हैं। इस पर छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। दावों एवं आपत्तियों की जांच, सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया 27 फरवरी तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
मसौदा मतदाता सूची के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईआर प्रक्रिया के बाद जिला प्रशासन ने जो मसौदा मतदाता सूची जारी की है उसमें जिले में 12 लाख से अधिक मतदाता कम हो गए हैं। जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 1.91 लाख मतदाताओं का नाम कटे हैं। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 60 हजार मतदाता घटे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया से पहले जिले में 39,94,535 मतदाता थे। अब इनकी संख्या घटकर 27,94,397 रह गई है। इस प्रकार एसआईआर के बाद जिले में 12,00,138 मतदाता कम हुए हैं।

विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावली के मसौदा प्रारूप का प्रकाशन किया गया। इस पर छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। दावों एवं आपत्तियों की जांच, सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया 27 फरवरी तक पूरी की जाएगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन छह मार्च को होगा।


ये भी पढ़ें - चुनाव आयोग ने जारी की एसआईआर के बाद कच्ची लिस्ट, हट गए 2.89 करोड़ वोटरों के नाम; इन जिलों में कटे सबसे ज्यादा वोटर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ब्रा में लगा पैच बता देगा स्तन कैंसर का खतरा, मोबाइल एप से जुड़ी होगी डिवाइस


सहायता करेंगे बीएलओ: जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने बताया कि एसआईआर के दूसरे चरण में जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 1,556 मतदान केंद्रों और 4,132 मतदेय स्थलों पर बीएलओ एवं निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहकर मतदाताओं की सहायता करेंगे। नए मतदाता अपना नाम जोड़ने, नाम में संशोधन व नाम हटाने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। ये फॉर्म वेबसाइट voter.eci.gov.in पर या निर्धारित तिथियों पर संबंधित मतदेय स्थलों पर ऑफलाइन प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।

89 थर्ड जेंडर मतदाता एसआईआर प्रक्रिया के बाद मसौदा मतदाता सूची में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 89 मिली है। लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सबसे अधिक 15 थर्डजेंडर मतदाता हैं। मलिहाबाद, बक्शी का तालाब व लखनऊ कैंटोनमेंट विधानसभा क्षेत्र में नौ-नौ, सरोजनीनगर व लखनऊ उत्तर क्षेत्र में 14-14, मोहनलालगंज क्षेत्र में 11, लखनऊ मध्य क्षेत्र में पांच व लखनऊ पूर्व क्षेत्र में तीन थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
 

विधानसभावार जानिए कहां कितने घटे मतदाता
विधानसभा एसआईआर से पहले एसआईआर के बाद कुल घटे मतदाता
मलिहाबाद (अ.सु.) 3,68,641 3,04,471 64,170
बक्शी का तालाब 4,95,123 3,84,852 1,10,271
सरोजनीनगर 6,02,159 4,12,974 1,89,185
लखनऊ पश्चिम 4,70,362 3,28,073 1,42,289
लखनऊ उत्तर 4,99,019 3,07,422 1,91,597
लखनऊ पूर्व 4,62,625 2,92,530 1,70,095
लखनऊ मध्य 3,72,000 2,43,246 1,28,754
लखनऊ कैंटोनमेंट 3,65,590 2,22,598 1,42,992
मोहनलालगंज (अ.जा.) 3,59,016 2,98,231 60,785
कुल 39,94,535 27,94,397 12,00,138

विज्ञापन

सर्वाधिक महिला मतदाता सरोजनीनगर में

एसआईआर प्रक्रिया के बाद मंगलवार जो मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की गई है उसके मुताबिक जिले की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 1,91,496 महिला मतदाता हैं, जबकि मोहनलालगंज (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 1,36,044 महिला मतदाता हैं। मतदाता सूची के मुताबिक मलिहाबाद में 1,37,427, बक्शी का तालाब विस क्षेत्र में 1,79,796, लखनऊ पश्चिम क्षेत्र में 1,53,582, लखनऊ उत्तर क्षेत्र में 1,45,598, लखनऊ पूर्व क्षेत्र में 1,42,408, लखनऊ मध्य क्षेत्र में 1,16,623 और लखनऊ कैंटोनमेंट क्षेत्र में 1,07,263 महिला मतदाता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें