फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साहब, केस वापस लेने के लिए धमका रहे आरोपी, मदद कीजिए

विज्ञापन
तहसीलों में समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी।
विज्ञापन
लखनऊ। साहब, जमीन के विवाद में 11 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनका हौंसला बढ़ गया। अब आरोपी केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं। मेरी मदद कीजिए...। समाधान दिवस पर मोहनलालगंज तहसील में डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल को सामने देखकर कनकहा निवासी संतोष कुमार पांडेय की पीड़ा छलक गई।
विज्ञापन


संतोष की शिकायत पर डीसीपी ने पुलिस को मामले को मामले की जांच के आदेश दिए। पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार को वह खेत में काम कर रहे थे, तभी आरोपी वहां आ धमके और सुलह न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। डीसीपी ने इंस्पेक्टर मोहनलालगंज को मामले की गंभीरता से जांच कराने के लिए कहा।
वहीं, शीतल खेड़ा निवासी किसान छोटेलाल ने पुश्तैनी जमीन पर लगे पुआल के ढेर को आग लगाने की शिकायत की। इस पर एसडीएम पवन पटेल ने पुलिस को मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। वहीं, पतौना की दिव्यांग गुड्डा ने बताया कि गांव के बाहर बने आवास के पास रोशनी का इंतजाम नहीं है, जिससे डर लगता है। इस पर एसडीएम ने बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव को सोलर लाइट लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बेटी लापता, 15 दिन बाद भी पता नहीं

बख्शी का तालाब तहसील में इटौंजा से लापता किशोरी का 15 दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने की शिकायत की गई। किशोरी के पिता ने रिजवान नाम के युवक पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि केस दर्ज है, लेकिन बेटी का पता नहीं चल पा रहा है। आरोप है कि किशोरी का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाया गया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव ने बताया कि आरोपी और किशोरी हाईकोर्ट में पेश हुए हैं। पुलिस केस की विवेचना कर रही है। भाकियू अवध के मंडल महामंत्री अमर सिंह ने महिंगवा के इंदारा गांव में अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर एसडीएम ने लेखपाल को जांच के निर्देश दिए।

जमीन पर कब्जे की शिकायत
उधर, सरोजनीनगर तहसील में एडीएम उमेश चंद्र उपाध्याय ने जनसुनवाई की। समदा निवासी शंभू ने पत्नी के नाम बिजली कनेक्शन नहीं देने की शिकायत की। सहिजनपुर निवासी विद्यावती ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। इसी गांव के मदनलाल ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। एडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
530 मामलों में 71 का निस्तारण
राजधानी की पांचों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस में 530 मामले आए। इसमें महज 71 का ही निस्तारण हो सका। एसआईआर के काम में अधिकारी व्यस्त हैं, जिसकी वजह से समाधान दिवस में अधिकांश अफसर नहीं पहुंच पाए। सदर तहसील में 49, मलिहाबाद में 89, बख्शी का तालाब में 83, मोहनलालगंज में 236 और सरोजनीनगर तहसील में 73 शिकायतें आईं।

तहसीलों में समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी।

तहसीलों में समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी।

तहसीलों में समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें