फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समय के साथ शिक्षा में सुधार था सर सैयद का वास्तविक विचार

Sun, 19 Oct 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सर सैयद डे कार्यक्रम में शामिल अतिथि। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (अमूबा) लखनऊ की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सर सैयद डे कार्यक्रम हुआ। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान को उनके 208वें जन्म दिवस पर याद किया गया। मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस ऑगस्टिन जार्ज मसीह ने कहा कि सर सैयद का वास्तविक विचार समय के साथ शिक्षा में सुधार करना था।
विज्ञापन


इंटीग्रल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. सैयद वसीम अख्तर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मभूषण डॉ. कल्बे सादिक मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अमूबा लखनऊ की वार्षिक पत्रिका बज्म-ए-वफा का विमोचन हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद शुएब, मानद सचिव शहला हक, एएमयू में बायोटेक्नोलॉजी विभाग में प्रोफेसर असदुल्लाह खां और अब्दुल्ला शारिक मौजूद रहे।

एसोसिएशन की ओर से आईएससी परीक्षा में 99 फीसदी नंबर लाने पर इज्जा सैयद को इंजीनियर मोहम्मद ग़ुफरान मेमोरियल पुरस्कार और आईसीएसई परीक्षा में 98.5 फीसदी नंबर लाने पर मोहम्मद यूनुस निगरामी को फखरुद्दीन अहमद मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा वरिष्ठ अलीग सदस्य हिमायत हुसैन, हैदर अली जाफरी, इंजीनियर अब्दुल वहाब अंसारी और इंजीनियर मोह़ीबख्श कादरी को लीजेंड ऑफ अमूबा लखनऊ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सर सैयद और एएमयू पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम आने पर हनजला को पांच हजार रुपये, खदीजा को द्वितीय आने पर तीन हजार रुपये और अयान अली मेहंदी को तृतीय आने पर दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें