फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्तन में गांठ और आकार में बदलाव कैंसर का खतरा

विज्ञापन
स्तन कैंसर।
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रो. एसके मिश्रा के मुताबिक, स्तन में अगर गांठ है और उसके आकार में बदलाव है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है। प्रो. मिश्रा शनिवार को संस्थान में आयोजित स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

प्रो. मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल इलाज नहीं, बल्कि जागरूकता से स्तन कैंसर की रोकथाम है। समय रहते जांच और आत्मपरीक्षण कई जीवन बचा सकता है। आयोजन सचिव डॉ. एस. इदरीस ने बताया कि कार्यशाला महिलाओं को स्तन के आत्मपरीक्षण की विधि सिखाई गई। इस मौके पर डीन प्रो. प्रद्युम्न सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह, निदेशक प्रो. सीएम सिंह, आहार विशेषज्ञ डॉ. पूनम तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें