फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में एसआईआर: गणना फॉर्म भरने में एससीसी कैडेट भी करेंगे मदद, इस वेबसाइट से खुद भी कर सकेंगे पंजीकरण

Mon, 17 Nov 2025 09:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Voter List in UP: यूपी में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। इस बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस काम में एनसीसी और एनएसएस कैडेट भी इसमें मदद कर सकेंगे। 
विज्ञापन
यूपी में एसआईआर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रदेश में कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। सीईओ ने एनएसएस, एनसीसी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें मतदाताओं के बीच भेजकर गणना प्रपत्र भरने में मतदाताओं की सहायता करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


नवदीप रिणवा ने कहा कि गणना प्रपत्रों को भरने में बीएलओ अपने बूथ के मतदाताओं की मदद करें। साथ ही भरे हुए गणना प्रपत्र यथाशीघ्र जमा किए जाएं। बीएलओ एप के माध्यम से डिजिटाइज भी कराया जाए। गणना फॉर्म इकट्ठा करने और इन्हें डिजिटल फॉर्म में लाने में कम प्रगति वाले जिलों को विशेष अभियान चलाकर सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से गणना प्रपत्र ऑनलाईन भी भर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से गणना प्रपत्र भरे जाने के संबध में वीडियो के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश भी दिए गए। प्रत्येक जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण कार्यालय में हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि एसआईआर की प्रगति को मीडिया के साथ साझा किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें