फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के सिपाही ने बचाई युवक की जान, बचाने में खून से सनी वर्दी

Fri, 12 Apr 2019 03:56 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सिपाही संदीप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के जानकीपुरम थाने के एक सिपाही की तत्परता ने बृहस्पतिवार को एक युवक की जान बचा ली। सिपाही ने कलाई की नस काटने के बाद फंदे पर लटके युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। उसकी वर्दी खून से सन गई। प्रभारी निरीक्षक मुहम्मद अशरफ ने बताया कि सरस्वतीपुरम कॉलोनी की एक महिला ने पुलिस को फोन करके अपने बेटे सौरभ दयाल द्वारा खुदकुशी की कोशिश किए जाने की सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर चीता मोबाइल टीम-2-1 पर तैनात आरक्षी संदीप कुमार मौके पर पहुंचा। कमरे में खून फैला था। कलाई की नस काटने के बाद सौरभ फंदे पर लटका नजर आया। संदीप ने उसे आननफानन में फंदे से उतारा और कंधे पर लादकर घर से निकला। उसे पास के अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें