फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन की दौड़ में लड़खड़ाकर गिरा सिपाही, मौत, मचा हड़कंप

Mon, 25 Feb 2019 11:58 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के महानगर स्थित 35वीं वाहिनी के मैदान में रविवार दोपहर वाराणसी की 34वीं वाहिनी पीएसी के एचसीपी 52 वर्षीय दुर्गेश कुमार की मौत हो गई। वह प्लाटून कमांडर के पद पर प्रमोशन के लिए होने वाली दौड़ में हिस्सा लेने आए थे। दौड़ते वक्त वह अचानक लड़खड़ाए और गिर पड़े।
विज्ञापन


आनन-फानन उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्गेश कुमार के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। महानगर पुलिस ने बताया कि दुर्गेश कुमार मूल रूप से बलिया के रसड़ा तहसील के माधैपुर गांव के रहने वाले थे।

रविवार को वह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित प्लाटून कमांडर पद के प्रमोशन के लिए होने वाली दौड़ में हिस्सा लेने आए थे। दोपहर को दौड़ते वक्त वह गिरे तो हड़कंप मच गया। 34वीं वाहिनी के कमांडेंट विनोद मिश्रा ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इस बीच एचसीपी की हालत बिगड़ती देख भाऊराव देवरस अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक परिवारीजनों के आने पर सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें