परीक्षा केंद्र पहुंचे अभ्यर्थी।
- फोटो : amar ujala
सीतापुर में शुक्रवार को आठ केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही है। दोनो पालियों में करीब छह हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली के लिए देर रात अभ्यर्थी जिले में पहुंचने लगे। वहीं, सुबह 7 बजे से ही परीक्षार्थी केंद्र पर जुटने लगे। पुलिस बल तैनात रहा।
बहराइच जिले के 11 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही है। शुक्रवार को दोनों पालियों में करीब 9 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह छह बजे से ही युवक युवतियां केंद्र के निकट पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए कड़ी जांच के बाद प्रवेश देना शुरू हुआ। केंद्रों के बाहर सिविल पुलिस की तैनाती रही तो वहीं ट्रैफिककर्मियों ने भी मोर्चा संभाल रखा।
अंबेडकरनगर जिले के 11 केंद्रों पर पुलिस भर्ती की परीक्षा हुई। शुक्रवार को दोनों पालियों में 7824-7824 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह छह बजे से ही युवक युवतियां केंद्र के निकट पहुंचने लगे। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए कड़ी जांच के बाद प्रवेश देना शुरू हुआ। केंद्रों के बाहर सिविल पुलिस की तैनाती है तो वहीं ट्रैफिक कर्मियों ने भी मोर्चा संभाल रखा है। एएसपी विशाल पांडेय ने सुबह ही कई केंद्र तक पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।