फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ गाना गाने पर गायक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर गीत हुआ वायरल

Mon, 18 Mar 2019 11:38 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
गायक मोहित गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहराइच में होली पर भड़काऊ गीत गाने के आरोप में अयोध्या के गायक मोहित साईं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर गीत के वायरल होने के बाद दोनक्का मोड़ के पास से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अयोध्या जनपद के कोतवाली नगर अंतर्गत महाजनी टोला निवासी मोहित साईं गायक हैं।
विज्ञापन


पूर्वांचल के कई जनपदों में मोहित को विभिन्न आयोजनों के दौरान बुलाया जाता था। उनके कई गीत विवादास्पद भी रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप ने बताया कि पुलिस विभाग की इंटेलीजेंस ने होली के मद्देनजर सोशल मीडिया पर नजर बनायी हुई है। इस दौरान मोहित साईं द्वारा होली को लेकर एक भड़काऊ गीत गाते हुए वीडियो वायरल किया गया था।

इस वीडियो का परीक्षण तकनीकी टीम द्वारा कराया गया। आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल पर पुलिस और एसओजी की टीम सक्रिय हुई। एसओजी टीम के प्रभारी विनोद कुमार यादव और मनीष पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने गोंडा-फैजाबाद रोड स्थित दोनक्का मोड़ से मोहित साईं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गायक मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम पर लग चुकी है रोक

शारदीय नवरात्र के अवसर पर शहर के मोहल्ला वजीरबाग में एक कार्यक्रम के दौरान मोहित साईं को बुलाया गया था। कार्यक्रम की भनक लगने पर प्रशासन की ओर से जांच कराई गई। भड़काऊ गाने गाने के कारण उनके कार्यक्रम को पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी। ऐसे में आयोजकों को कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा था।
x
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें