उत्तर प्रदेश में सिंगल स्क्रीन सिनेमाहाल को मल्टीप्लेक्स में परिवर्तित किया जाएगा। इसके लिए सरकार नई नीति तैयार कराने जा रही है। प्रमुख सचिव आवास ने इस संबंध में 8 सदस्यीय समिति का गठन किया है। प्रमुख सचिव ने समिति को एक सप्ताह में नई नीति का प्रस्ताव तैयार करके शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।