फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा, कला व संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रही सिंधी अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के स्थापना दिवस के अवसर पर इंदिरा भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अकादमी की उपलब्धियों और संभावनाओं पर चर्चा की गई। भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा पर अकादमी के निदेशक अभिषेक कुमार ''अखिल'' ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि अकादमी सिंधी समाज के सहयोग से लगातार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है, जिसमें बच्चों द्वारा सिंधी विषय में हाईस्कूल, इंटर व उच्च शिक्षा में प्रोत्साहन देना, छात्रों की प्रतियोगिता कराना प्रमुख हैं। इस दौरान सिंधी विद्वान प्रकाश गोधवानी ने अकादमी की उपलब्धियां गिनाईं। सुधामचंद ने सिंधी अकादमी के उद्देश्यों पर चर्चा की।
डाॅ. कोमल असरानी ने सुझाव दिया कि अकादमी को डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर लाकर सिंधी भाषा व संस्कृति का प्रचार किया जाए। कनिका गुरनानी ने कहा कि बच्चों व युवाओं की सहभागिता अकादमी के कार्यक्रमों में बढ़ाई जाए। दिनेश मूलवानी ने कहा कि अकादमी लगातार सिंधी भाषा, कला, संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रही है। सिंधी गायिका पद्मा गिडवानी, दुनीचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें