फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कूड़े के मिले ढेर, तीन कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सफाई के काम में लापरवाही पर नगर निगम ने तीन कार्यदायी संस्थाओं पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

जोन एक के जोनल अधिकारी राजेश वर्मा ने पांच फरवरी को बाबू बनारसी दास वार्ड में सुबह करीब पौने नौ बजे औचक निरीक्षण किया तो मुख्य मार्ग स्टेशन रोड, कैंट रोड के अलावा माता सुग्गा देवी मार्ग पर झाड़ू नहीं लगी थी। इसके अलावा नालियां चोक थीं और जगह-जगह गंदगी फैली थी। वार्ड में सफाई का जिम्मा कार्यदायी संस्था वर्षा इंटरप्राइजेज के पास है। लापरवाही पर नगर निगम ने संस्था पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ चेतावनी नोटिस जारी किया।

रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में भी सफाई की बदतर स्थिति मिली। यहां सफाई की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उज्ज्वल एसोसिएट की है। निरीक्षण में वार्ड के मुख्य मार्ग नजीराबाद रोड, नाज सिनेमा रोड, लाटूश रोड, कैसरबाग कोतवाली रोड, आरके टंडन रोड पर कूड़े के ढेर मिले। इसके अलावा वार्ड में 30 कर्मचारी ही मौके पर मिले, जबकि कार्यदायी संस्था पैसा 50 का ले रही है। संस्था पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। लालकुआं वार्ड में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। इस पर कार्यदायी संस्था बीएस पर भी 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें