मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से भागने वाले सिमी आतंकियों के आजमगढ़ के संपर्क आमने आ गए हैं। उनका इरादा इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के वर्चस्व वाले इलाकों में पैर जमाना था।
यह जानकारी सामने आने के बाद अब एनआईए उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए यूपी लाने वाली है।
गौरतलब है कि सूबे के बिजनौर जिले में जब ये आतंकी विस्फोटक बना रहे थे, तभी विस्फोट हो गया था।
फिलहाल, इन आतंकियों से भोपाल में पूछताछ हो रही है। एमपी पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया हुआ है। एक-दो दिन में रिमांड अवधि खत्म होने के इसके फौरन बाद ही एनआईए उनको ट्रांजिट रिमांड पर यूपी लाएगी।