फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

Fri, 25 Feb 2022 05:04 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रूस-यूक्रेन संकट से सोने-चांदी की कीमतों पर असर पड़ना शुरू हो गया है। कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं जिसके और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन संकट से सोने-चांदी ने कीमतों में हफ्ते भर में तीन से चार हजार रुपये तक की छलांग लगा ली है। राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को सोने के भाव 54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी की कीमत 69 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गई।

विज्ञापन


यूक्रेन संकट के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने की कीमत 2022 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। कारोबारी विनोद महेश्वरी के मुताबिक बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने से रेट रुक गया है। बाजार खुलते ही कीमतों में और उछाल आएगा।

निवेश से कीमत में आया उछाल
किसी भी देश में युद्ध होने पर वहां की करेंसी का महत्व खत्म होने लगता है। ऐसे में लोग सोने-चांदी में निवेश शुरू कर देते हैं। बुलियन कारोबारी राहुल गप्ता के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इंटरनेशनल बाजार से तय होती है। ऐसे में युद्ध के डर से सभी देशों ने सोने-चांदी में निवेश शुरू कर दिया है। हालात ठीक नहीं हुए तो कीमतों में और उछाल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 फरवरी को भाव
सोना-53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी-67,500 रुपये प्रति किलो

24 फरवरी
सोना-54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी-69,000 रुपये प्रति किलो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें