यूक्रेन संकट से सोने-चांदी ने कीमतों में हफ्ते भर में तीन से चार हजार रुपये तक की छलांग लगा ली है। राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को सोने के भाव 54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी की कीमत 69 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गई।
यूक्रेन संकट के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने की कीमत 2022 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। कारोबारी विनोद महेश्वरी के मुताबिक बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने से रेट रुक गया है। बाजार खुलते ही कीमतों में और उछाल आएगा।
निवेश से कीमत में आया उछाल
किसी भी देश में युद्ध होने पर वहां की करेंसी का महत्व खत्म होने लगता है। ऐसे में लोग सोने-चांदी में निवेश शुरू कर देते हैं। बुलियन कारोबारी राहुल गप्ता के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इंटरनेशनल बाजार से तय होती है। ऐसे में युद्ध के डर से सभी देशों ने सोने-चांदी में निवेश शुरू कर दिया है। हालात ठीक नहीं हुए तो कीमतों में और उछाल आएगा।
22 फरवरी को भाव
सोना-53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी-67,500 रुपये प्रति किलो
24 फरवरी
सोना-54,500 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी-69,000 रुपये प्रति किलो