फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं का मौन सत्याग्रह, अखिलेश बोले- हाथरस के डीएम और एसपी पर दर्ज हो एफआईआर

Fri, 02 Oct 2020 09:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सत्य, अहिंसा केपुजारी महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथरस की पीड़िता के लिए लिए इंसाफ, बदहाल कानून व्यवस्था, बेकारी, महंगाई व किसान बिलों के मुद्दे पर दो घंटे मौन व्रत रखा गया। राजधानी लखनऊ में पुलिस ने जीपीओ, हजरतगंज स्थित बापू की प्रतिमा पर मौन व्रत सत्याग्रह के लिए जाते हुए सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाईं। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस घसीटते हुए ले गई।
विज्ञापन


सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास में गांधी जयंती पर पुलिस ने जिस तरह का नंगा नाच किया, उसका उदाहरण नहीं मिलेगा। गांधीजी की जनता से यह दूरी इतिहास की कलंकपूर्ण घटना है। उन्हें माला तक नसीब नहीं हो सकी। गांधी प्रतिमा पर अकेले माल्यार्पण करने के लिए जाने वालो को भी रोक दिया गया।

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाथरस की बेटी के लिए मौन व्रत रखकर धरने पर बैठने जा रहे कार्यकर्ताओं, नेताओं और विधायकों को गिरफ्तार करके बापू-शास्त्री की जयंती पर सत्य की आवाज हिंसक तरीके से दबाने को कड़ी निंदा की है। उन्होंने हाथरस कांड की सुप्रीम कोर्ट जज से जांच करने की मांग दोहराई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कृत्य पाप और अपराध में गिने जाएंगे। हाथरस के डीएम, एसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन और गांधी जी से कभी कोई लेना देना नहीं रहा। आज भाजपा सरकार ने जो किया वह गांधी जी के विचारों की हत्या के साथ लोकतंत्र की भी हत्या है।
विज्ञापन


भदौरिया की पीठ, हाथ में सूजन
लाठियों की मार से सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के हाथ व पीठ पर सूजन है। नाक पर भी चोट लगी है। भदौरिया ने कहा कि गांधी जयंती पर योगीराज की पुलिस ने मौन व्रत भी नहीं रखने दिया। किसी भी कार्यकर्ता ने नारेबाजी नहीं की। सपा का कार्यक्रम पूर्व घोषित था। इसके बावजूद बर्बरता से लाठियां बरसाई गईं। कई जख्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस बुरी तरह घसीटते हुए लेकर गई।

गिरफ्तारी से पहले सपा विधायकों ने किया माल्यार्पण
समाजवादी पार्टी के विधायक नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में प्रदेश मुख्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। वे पैदल मार्च करते हुए हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा स्थल की ओर रवाना हुए। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जबरन आगे बढ़ने से रोका को सभी विधायक गौतमपल्ली थाने के निकट सड़क पर धरना देकर बैठ गए। कुछ देर धरना देने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पुलिस लाइन लाइन ले जाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें