फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिग्नल फेल होने से 10 ट्रेनों के पहिए थमे, परेशान रहे यात्री, रेलकर्मियों ने मशक्कत के बाद सही किया

Thu, 10 Jul 2025 12:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

चारबाग स्टेशन यार्ड में सिग्नल फेल होने से लखनऊ मेल सहित 10 ट्रेनें घंटों तक रुकी रहीं। कुछ ट्रेनों को आउटर स्टेशनों पर रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारबाग स्टेशन यार्ड में सिग्नल फेल होने से मंगलवार रात लखनऊ मेल सहित 10 ट्रेनों के पहिये थम गए। ये ट्रेनें देरी की शिकार हुईं, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मंगलवार रात 10:55 बजे चारबाग स्टेशन यार्ड में सिग्नल फेल होने की जानकारी हुई। इसके कारण चारबाग से हरदोई रेलखंड की ट्रेनों को रोक दिया गया। रेलकर्मियों ने सवा घंटे की मशक्कत के बाद गड़बड़ी को ठीक किया। रात 12:10 बजे इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बहाल हो सका।

ये भी पढ़े-  UP: बलरामपुर में इस्लामिक दावा केंद्र और कई जिलों की डेमोग्राफी बदलना था मंसूबा; निशाने पर रहती थी ऐसी महिलाएं
विज्ञापन


यहां इतनी देर तक खड़ी रहीं ट्रेनें

  • आरडीएसओ आउटर पर भोपाल एक्सप्रेस 2 घंटे
  • आलमनगर स्टेशन पर बरेली प्रयागराज एक्सप्रेस 1.30 घंटे
  • मानकनगर स्टेशन के आउटर पर गरीब नवाज एक्सप्रेस 45 मिनट 
  • चारबाग स्टेशन पर एसी स्पेशल 45 मिनट
  • दिलकुशा स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस 45 मिनट
  • उत्तरेटिया स्टेशन पर मरुधर व बनारस इंटरसिटी 30 मिनट
  • चारबाग स्टेशन पर अहमदाबाद एक्सप्रेस 15 मिनट
  • चारबाग स्टेशन पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस 10 मिनट 

विज्ञापन

ये भी पढ़े- UP: घोड़े को छोड़ गया बेटा, कुत्ते को भी नहीं ले गया साथ, पुलिस ने अब इन्हें सौंपा; छांगुर पर होगी ये कार्रवाई

बेगमपुरा का इंजन फेल, एक घंटे खड़ी रही
जम्मू से वाराणसी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से काकोरी में पहिये थम गए। दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन लखनऊ लाई गई। इससे ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन पर तय समय से एक घंटे से ज्यादा देरी से सुबह 8.20 बजे पहुंची। बुधवार सुबह ट्रेन के लोको पायलट ने काकोरी स्टेशन के पास इंजन फेल होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें