फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन बहाली को लेकर राजधानी में डटे शिक्षामित्र, 38 हजार वेतन की मांग

Fri, 30 Mar 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिक्षामित्र
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रदद होने से नाराज लक्ष्मण मेला मैदान में डटे शिक्षा मित्रों ने समायोजन बहाल कर शिक्षक बनाये जाने की मांग की। उन्होंने अपनी मांगों से सबन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया।

विज्ञापन


अपग्रेड पैराटीचर्स एसोसिएशन के आवाहन पर लक्ष्मण मेला मैदान में काफी तादात में जुटे शिक्षा मित्रों की अगुवाई कर रहीं संगठन की अध्यक्ष उमा देवी ने कहा कि बीती 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षा मित्रों का समायोजन रदद करने के आदेश ने प्रदेश के एक लाख 24 हजार शिक्षा मित्रों के सामने रोजगार का संकट खड़ा कर दिया है।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकारों की खामियों का परिणाम शिक्षा मित्रों को नौकरी गवां कर भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर पैराटीचर्स को 38 हजार 878 रूपये प्रतिमाह 12 महीनों तक वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा मित्रों की नौकरी 62 वर्ष तक सुनिश्चित की जाये। समायोजन रदद होने के बाद तमाम शिक्षा मित्र सदमा बर्दाश्त नही कर सके और उनकी मौत हो गई। सरकार मृतक आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराये। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी होने तक शिक्षा मित्रों का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र समान कार्य का समान वेतन से कम पर राजी नही होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें