सिद्धार्थनाथ ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अखिलेश की पूरी राजनीति ही झूठ पर निर्भर रही है। अब तक वह यही करते रहे हैं और आगे भी करेंगे। यही वजह है सत्ता में रहते हुए उन्होंने किया तो कुछ नहीं, अब जब डबल इंजन की सरकार काम कर रही है तो वह श्रेय लेने बेवजह कूद पड़ते हैं।
राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का हवाई महल बनाने में कोई जवाब नहीं। वह भूल जाते हैं कि उनका मुकाबला मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार से है। लिहाजा इस बार उनका रहा सहा मुगालता, अहम एवं वहम पूरी तरह से हमेशा के लिए दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अखिलेश की पूरी राजनीति ही झूठ पर निर्भर रही है। अब तक वह यही करते रहे हैं और आगे भी करेंगे। यही वजह है सत्ता में रहते हुए उन्होंने किया तो कुछ नहीं, अब जब डबल इंजन की सरकार काम कर रही है तो वह श्रेय लेने बेवजह कूद पड़ते हैं। समझ में नहीं आता कि वह खुद मूर्ख हैं या जनता को मूर्ख समझते हैं।
विधानसभा चुनाव में इसका फैसला जनता ही करेगी। अखिलेश क्या हैं, यह प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। पिछले विधानसभा चुनाव में उनके सबसे बड़े झूठे नारे, ‘काम बोलता है’ का जनता ने बिल्कुल माकूल जवाब दिया। उसके बाद लोकसभा से लेकर पंचायत चुनावों तक लगातार इसका जवाब दे रही है। यकीनन आगे भी देगी।